August 18, 2026

मुनिकीरेती में चरस के दो सौदागर गिरफ्तार

0

मुनिकीरेती में चरस के दो सौदागर गिरफ्तार

ऋषिकेश   भटवाड़ी से यूपी चरस की तस्करी करने में संलिप्त दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की तलाशी पुलिस में पुलिस ने 980 ग्राम चरस बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने यह खेप यूपी में अन्य ड्रग पैडलरों तक पहुंचाने की बात कही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस […]

2-6.png

ऋषिकेश

  भटवाड़ी से यूपी चरस की तस्करी करने में संलिप्त दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की तलाशी पुलिस में पुलिस ने 980 ग्राम चरस बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने यह खेप यूपी में अन्य ड्रग पैडलरों तक पहुंचाने की बात कही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक सीआईयू और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स से बाइक सवार यूपी के लोगों के चरस तस्करी करने की सूचना मिली। फौरन पुलिस टीम ने क्षेत्र में जगह-जगह चेकिंग शुरू की, जिसमें जानकी सेतु पार्किंग से दो संदिग्धों को पकड़ा गया।तलाशी में उनसे चरस की खेप बरामद हुई। थानाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने बताया कि आरोपियों की पहचान अनिल पाल व रजत कुमार सैनी दोनों निवासी थानाभवन, शामली, यूपी के रूप में हुई है। तस्करी में प्रयुक्त आरोपियों की बाइक को सीज कर दिया गया है। पेशी के बाद कोर्ट ने आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *